July 30, 2026
#International #National #Opinion

महाईमानदार सरकार के महाबेइमान चेहरे

बीफ एक्सपोर्टर अल्लाना ग्रुप और बनारस के जयापुर का कनेक्शन

प्रधानमंत्री मोदी की आदर्श ग्राम योजना में चयनित जयापुर गांव के गरीबों के लिए घर बनाने वाले ठेकेदार या सांसद सी आर पाटिल का काला सच

भारतीय जनता पार्टी के 12वीं पास राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अमरीका की कोलंबिया पब्लिक यूनिवर्सिटी से डीफिल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी [हत्या और अपहरण के मामलों में नामज़द] के चयन पर अगर किसी को शक हो तो उन्हें मोदीजी के खासमखास सीआर पाटिल का बॉयोडाटा देखना चाहिये।

पाटिल जी के काम से ढंग का परिचय बनारस में हुआ। 2017 की बात है। ‘द कारवां’ के लिए स्टोरी कर रहा था। पता चला पीएम मोदी ने ‘आदर्श ग्राम योजना’ के तहत जिस जयापुर गांव को गोद लिया है उसमें विकास का सारा काम पाटिल साहब ही देखते हैं।

भारत का नंबर वन बीफ एक्सपोर्टर अल्लाना ग्रुप मोदी जी के गोद लिए गांव जयापुर में गरीबों के लिये घर बनवा रहा था। इसके कर्ता-धर्ता पाटिल साहब ही थे।

यह उस दौर की बात है जब बीफ खाने/रखने के आरोप में अखलाक, जुनैद की लिचिंग हो रही थी. बाद के वर्षों में अल्लाना ग्रुप ने बीजेपी को दिल खोलकर दान दिया।

अब पता चला कि सीआर पाटिल साहब मोदी जी के कैबिनेट में मंत्री बनने से पहले गुजरात पुलिस में हेड कॉन्सटेबल थे। साथ में शराब का धंधा भी करते थे लेकिन पकड़े गये। पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर दिया।

तब गुजरात में दुनिया की सबसे भ्रष्ट पार्टी कांग्रेस की सरकार थी। बाद में जब वहां दुनिया की सबसे ईमानदार पार्टी की सरकार बनी और अवतार पुरुष मोदी जी मुख्यमंत्री बने, तो पाटिल भाई राष्ट्रवादी राजनीति में तरक्की करने लगे।

ध्यान रहे बापू के राज्य गुजरात में पिछले 70 साल से शराबबंदी है, पर यह बंदी पाटिल के लिये नहीं थी।

कुछ साल बाद शराब छोड़कर या न उसके साथ ही [जानकारी नहीं] पाटिल साहब हीरा के व्यापार में शामिल हो गये। हीरा कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष बने। ₹600 करोड़ का फ्रॉड किया। जेल चले गये।

सुप्रीम कोर्ट से इस आधार पर जमानत मिली कि 6 महीने में ₹300 करोड़ जमा कर देंगे। लेकिन नहीं कर पाये। इस वजह से फिर से जेल यात्रा करनी पड़ी।

बाद में जब रिहा हुये तो मोदी जी के खासमखास बन गये। पता नहीं कौन सा जादू आता था पाटिल को? 2009 में पहली बार सांसद बने। 2024 में मोदी जी के कैबिनेट मंत्री।

पाटिल जैसी प्रतिभा और लोगों में भी होती होगी लेकिन ऐसे लोगों की प्रतिभा की खोज और उनका सम्मान आज केवल भारतीय जनता पार्टी में हो रहा है।

मोदी-शाह की निगाह इतनी पारखी है कि एक भी ऐसा नगीना छूटने नहीं पाता। गुजरात के पाटिल से लेकर यूपी के ब्रजभूषण शरण सिंह तक और बिहार के नितिन नबीन और सम्राट चौधरी से लेकर राजस्थान के भजनलाल शर्मा तक – सभी इसी टैलेंट हंट से निकले हुये हैं।

राम मंदिर चढ़ावा-चंदा चोरी मामला – चंपत-अनिल के इस्तीफे मंजूर

कभी गाड़ी पर नाव तो, कभी नाव पर गाड़ी

पूरे देश में मानसून के बादल छाए

नीतीश शासनकाल का मूल्यांकन

देश व प्रदेशों का मौजूदा नेतृत्व – राजनीति में आई सड़ांध