पूरे देश में मानसून के बादल छाए
दक्षिण में केरल से लेकर उत्तर में जम्मू-कश्मीर तक भूस्खलन व बाढ़
अब देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मानसून पहुंच चुका है। मानसून की जोरदार बारिश ने जम्मू कश्मीर से लेकर केरल तक चारों तरफ का कहर बरपाया हुआ है। मुंबई शहर में रेल और ट्रैफिक थम-सा गया है।
वीडियो देखें
वहीं कल केरल के वायनाड जिले के कल्लाडी में हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 5 घायल हो जाए और सात लोग अभी तक लापता बताए जाते हैं।
दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से थाथरी शहर का ऊपरी इलाका प्रभावित हुआ है।
बगल के राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कई जगहों पर भूस्खलन होने और कई नदियों में बाढ़ आने की रिपोर्ट मिली है। हिमाचल प्रदेश में 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हिमाचाल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने की एक घटना में एक पुलिया बह गई।
वीडियो देखें
मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उनका कहना है कि कई राज्यों में यह बारिश 12 जुलाई तक जारी रहने करी संभावना है।
मुंबई में भारी भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र विधान मंडल के दोनों सदनों की कार्रवाई स्थगित कर दी गई। यही हाल पुणे का भी है। महाराष्ट्र में बीते दो-तीन दिनों में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई में भारी बारिश के कारण 100 से अधिक रेलगाड़ियां प्रभावित हुई और 350 से ऊपर पेड़ गिर गए।
वीडियो देखें
वहीं, लगातार तीसरे दिन मूसलाधार बारिश के कारण उड़ीसा राज्य में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के कई मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बाढ़ के कारण नदियाँ उफान पर हैं।
केरल के मुख्यमंत्री विदिशा ने मंगलवार को कहा वायनाड जिले के कल्लाडी में कल एक भूस्खलन मीनाक्षी पुल के पास हुआ जहां कोझीकोड और वायानाड जिलों को जोड़ने वाली सुरंग सड़क परियोजना का काम चल रहा था।
वीडियो देखें
केरल राज्य आपदा समिति के कार्यालय के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि ठेकेदारों ने सरकार के निर्देशों का पालन नहीं किया, इसलिए यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद युद्धस्तर पर बचाव प्रयास जारी हैं।
वीडियो देखें
वायनाड की कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भूस्खलन में बचे लोगों को बचाने के सभी प्रयास जारी हैं। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने अपने अनमोल रतनों को खोया है उनके लिए हमारी गहरी संवेदना हैं।
कल दिल्ली एनसीआर में भी मूसलाधार बारिश हुई और लोगों को गर्मी से निजात मिली है। अब मानसून ने पूरे भारत को अपने प्रभाव में ले लिया है।
वीडियो देखें
यह भी पढ़ें
राम मंदिर चढ़ावा-चंदा चोरी मामला – चंपत-अनिल के इस्तीफे मंजूर
कभी गाड़ी पर नाव तो, कभी नाव पर गाड़ी









