July 30, 2026
#Breaking News #National #Opinion

राममंदिर चढ़ावा-चंदा चोरी विवाद- पुलिस सीसीटीवी खंगालने मे जुटी

फैजाबाद बार एसोसिएशन एफआईआर करने पहुँचा थाने

राममंदिर चोरी की आंच राष्ट्रीय स्तर पर मोदी-योगी-भागवत तक पहुंची

इस बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा, गोपाल राव, गोविन्द देव गिरी आदि को गिरफ्तार करने की तत्काल मांग की थी। और साथ ही यह भी चेतावनी दी थी कि कोई भी वकील उनका केस नहीं लड़ेगा और यदि उनका केस लेता है तो बार एसोसिएशन में प्रति केस पांच लाख रूपए जमा करेगा।  

मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बने राममंदिर में वर्षों से हो रही चोरी और सात जून से प्रकाश में आए राममंदिर के चढ़ावा-चंदा की चोरी-गबन मामले में और हाल के दिनों में हो रही लगातार चोरी-डकैती को देखते हुए फैजाबाद बार एसोसिएशन काफी उद्वेलित है। इस सिलसिले में फैजाबाद बार एसोसिएशन में एक हंगामाखेज बैठक बीते दिनों आयोजित की गई।

इस बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा, गोपाल राव, गोविन्द देव गिरी आदि को गिरफ्तार करने की तत्काल मांग की थी। और साथ ही यह भी चेतावनी दी थी कि कोई भी वकील उनका केस नहीं लड़ेगा और यदि उनका केस लेता है तो बार एसोसिएशन में प्रति केस पांच लाख रूपए जमा करेगा।   

गुरूवार को अयोध्या में फैजाबाद बार एसोसिएशन ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी-गबन के मामले में एक विरोध मार्च निकाला और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव, चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा. गोपाल राव और कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरी के खिलाफ एफआईआर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।

अयोध्या पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी के विगत 45 दिनों के फुटेज में यह साफ देखा जा सकता है कि सीसीटीवी के सामने ही आरोपियों को नोटों के बंडल को अपनी जेब में भरते देखा गया है।

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कुछ बड़े खुलासे हुए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए 8 आरोपियों में से पांच लोगों को दान की पेटी में से नकदी नीकलते समय नकदी के बंडल सीसीटीवी फुटेज में छुपाते हुए और हटाते हुए देखा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर लगभग 80 लाख की रकम बरामद की है।

दूसरी और अयोध्या विकास प्राधिकरण ने आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को उनके नाम पर बन रहे नए घर के अनधिकृत निर्माण पर नोटिस भेजा है।

वहीं अयोध्या की अदालत में राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला को आगे की पूछताछ के लिए गुरुवार को 24 घंटे की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के सूत्रों में बताया है कि मंदिर के तीर्थ यात्रा केंद्र से विगत 45 दिनों की सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच पड़ताल की जा रही है। इस गहन जांच पड़ताल में क्या देखा गया है कि आरोपी नोटों की गड्डियों को अपने कपड़ों, जूतों और मोजों में छिपाकर मंदिर से बाहर ले जाते थे।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अंतर्गत काम करने वाले जिस एजेंसी के माध्यम से कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी नोट गिनने के लिए,  उसने दावा किया है कि उन्होंने उन कर्मियों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अयोध्या शाखा की सिफारिश पर नियुक्ति दी थी।

दूसरी और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया अयोध्या शाखा के हवाले से कहा गया है कि 3 महीने पहले ही उन्हें इन संविदाकर्मियों पर अनियमितता करने का शक हो गया था और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया उन्हें हटाना चाहती थी, लेकिन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा उन कर्मियों को बचा लिया गया था। अब उनमें से विशेष जांच दल की सिफारिश पर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

वहीं कर्मियों की आपूर्ति करने वाली एजेंसी के निदेशक गौरव सिंह ने बताया कंपनी के गलियों की भर्ती 22 कर्मचारियों की भर्ती एसबीआई शाखा में हाउसकीपिंग काम के लिए किया गया था और बाद में उनकी ड्यूटी किस काम के लिए की गई, उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी।  उन 22 लोगों की सूचीजारी करते हुए गौरव सिंह ने कहा राम मंदिर चोरी से हमारा कोई लेना देना नहीं है।

राजनीतिक पार्टियां काम न करें तो, प्रतिरोध काम करता है – राहुल गांधी

समानता नहीं, विविधता है ताकत

राममंदिर चढ़ावा-चंदा चोरी मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज

शतक कब लगाएगा – 67 पैसे कमजोर होकर 95.23 प्रति डॉलर पर रुपया

जीवन की लौ और खरकई नदी की कलकल धारा