June 19, 2026
#Breaking News #National

भारतीय तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला – तीन भारतीयों की मौत

कल के ताजातरीन हमले में एक भारतीय तेल टैंकर जहाज सेटेबेलो पर हमला किया गया जिसमें 24  भारतीय नौकर्मी सवार थे, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोगों को बचा लिया गया है। एक्स डॉट कॉम पर भारत के जहाजरानी मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने लिखा कि भारतीय नौवहनकर्मियों के शव शीघ्र भारत लाए जाएंगे। इनमें से उसी जहाज पर कार्यरत एक प्रशिक्षु नौवाहक और हिमाचल निवासी तेइस वर्षीय आदित्य शर्मा की भी मौत हो गई। इसके अलावा, एक इन्जीनियर पतनाला सुरेश और फिटर शिवानंद चौरसिया की भी मौत हो गई।

ओमान की खाड़ी में भारत आ रहे ऑयल टैंकरों को लगातार चौथे दिन अमेरिकी युद्धपोतों ने निशाना बनाया है। होर्मुज जलडमरूमध्य से आ रहे ये तीसरा तेल टैंकर था जिसे पहले अमेरिकी नौसेना ने रोका और फिर गोलीबारी की। अमेरिका का कहना था कि उसने इस इलाके में ब्लॉकेड कर रखा है और भारत उसे तोड़ रहा था।

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में भारत की बलि ली जा रही है। एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री मोदी माय फ्रेंड डोलांड कहते नहीं थकते हैं और अमेरिका है कि वह पिछले चार दिनों में भारत के तीसरे ऑयल टैंकर को निशाना बना दिया। इस घटना में तीन भारतीय नौवाहककर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई।

कल के ताजातरीन हमले में एक भारतीय तेल टैंकर जहाज सेटेबेलो पर हमला किया गया जिसमें 24  भारतीय नौकर्मी सवार थे, जिसमें से 3 लोगों की मौत हो गई है और 21 लोगों को बचा लिया गया है। एक्स डॉट कॉम पर भारत के जहाजरानी मंत्री सर्वानन्द सोनोवाल ने लिखा कि भारतीय नौवहनकर्मियों के शव शीघ्र भारत लाए जाएंगे। इनमें से उसी जहाज पर कार्यरत एक प्रशिक्षु नौवाहक और हिमाचल निवासी तेइस वर्षीय आदित्य शर्मा की भी मौत हो गई। इसके अलावा, एक इन्जीनियर पतनाला सुरेश और फिटर शिवानंद चौरसिया की भी मौत हो गई।

इससे पहले तीन दिन पहले भारत के ही एक और तेल टैंकर मेरिवेक्स को दोतरफा हमला करके अमेरिकी नौसैनिकों ने डुबो दिया, इस जहाज पर भी 24 लोग सवार थे, जिन्हें बचा लिया गया था।

देखें वीडियो

इसके अलावा, एक और तेल टैंकर जलवीर पर भी अमेरिकी नेवी ने हमला किया था जिसके कारण 20 नौवहन कर्मियों को उस जहाज से रेस्क्यू किया गया। सभी सुरक्षित बताए जाते हैं।

सोशल मीडिया साइट एक्स डॉट कॉम पर प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि अपने एयरक्राफ्ट से प्रेसिसन म्यूनिसन्स नामक मिसाइल से भारतीय तेल टैंकरों पर हमला किया गया है।   

इस पर भारत सरकार ने अपने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए अमेरिका के सीडीए यानि चार्ज डी अफेयर्स ऑफिसर को बुलाकर इस घटना पर रोष जताया। ये अलग बात है कि ऐसे मामलों में राजदूत को तलब किया जाता है और आपत्ति दर्ज की जाती है।