हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार का होगा मंत्रिमंडल विस्तार
उत्तरी भारत के एकमात्र राज्य हिमाचल प्रदेश में शासन चला रही कांग्रेस पार्टी की सरकार अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार की रूपरेखा तैयार हो गई है और इस विषय पर चर्चा करने के लिए 16 और 17 जुलाई को धर्मशाला में एक बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के अलावा शीर्षस्थ नेता भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी शनिवार को उन्होंने दी।
वीडियो देखें
शनिवार को शिमला पहुंचे और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पहली आम बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में पाटिल ने कहा कि आगामी बैठक जो धर्मशाला में आयोजित होगी, उसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी.वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार और अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
वीडियो देखें
सूत्रों के हवाले से यह चर्चा भी है कि मंत्रिमंडल में शामिल कुछ मंत्रियों का विभाग भी बदला जाएगा। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार में कैबिनेट मंत्री का एक पद खाली है। इस पद के अलावा कुछ और पदों को मौजूदा विधायकों में से भरा जाएगा।
वीडियो देखें
प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि शनिवार को हुई बैठक का मकसद बूथ लेवल पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना था। किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर निगम भंडारी की नियुक्ति पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की कथित नाराजगी के मसले पर उन्होंने कहा कि राजस्व मंत्री से और किन्नौर अध्यक्ष से आमने-सामने की बातचीत कर इसका समाधान निकाल लिया जाएगा। पार्टी के भीतर के ऐसे मसले को पार्टी संगठन ही दूर करेगी और पार्टी संगठन का फैसला सर्वमान्य होगा।
वीडियो देखें
राममंदिर चढ़ावा-चंदा चोरी मामले पर बोलते हुए पाटिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। जिन लोगों ने राम के नाम पर वोट लिए, जो राम को लेकर आए, उन्होंने ही राम का चंदा भी खा लिया। अब चौकीदार ही चोर है का इससे बड़ा सबूत क्या होगा।
चलते चलते

वैभव सूर्यवंशी – प्रतिभावान क्रिकेटर
भारत के अंडर 19 और इन्डिया ए क्रिकेट टीम के सदस्य रहे बिहार के समस्तीपुर जिले के 15 वर्षीय प्रतिभावान खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक नवीन अध्याय लिखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। इन्गलैंड की टीम के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में पदार्पण करते समय उनकी उम्र महज 15 वर्ष 99 दिन है और उन्होंने सचिन तेंडुलकर के 16 वर्ष 205 दिन का रिकार्ड तोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें
राममंदिर चढ़ावा-चंदा चोरी विवाद- पुलिस सीसीटीवी खंगालने मे जुटी
1965 का समाजवादी आंदोलन और 1967 में पहली संविद सरकार









