वेनेजुएला की राजधानी काराकास में आए लगातार दो विध्वंशकारी भूकंप
हजारों के मरने और मलबे में दबे होने की आशंका
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के उत्तरी क्षेत्र स्थित देश वेनेजुएला में कल एक मिनट के अंतराल में दो लगातार आए भूकंप ने भयानक विनाशकारी प्रभाव छोड़े हैं। इस सिलसिले में आए पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.2 थी और दूसरे भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। इन दो शक्तिशाली भूकंप में आधिकारिक तौर पर 164 लोगों के मरने की पुष्टि अभी तक की गई है और दस हजार से अधिक लोगों के मकानों एवं अन्य मलबों मे दबे होने की आशंका है।
वीडियो देखें
हालांकि जिस प्रकार का यह भूकंप आया है इसमें अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में कम से कम दस हजार लोग मारे जा चुके होंगे। इन दोनों भूकंपों के कारण वेनेजुएला की राजधानी काराकास औऱ उसके कई प्रांतों में भारी नुकसान हुआ है और कई बहुमंजिली इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कई छोटे-बड़े भवन पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं। बचाव दल मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश करने में लगा हुआ है। एक दिन से अधिक बीत गया है और इस बात की आशंका काफी बढ़ गई है कि मृतकों की संख्या हजारों में पहुंच सकती है।
वीडियो देखें
सात से अधिक रिक्टर तीव्रता का भूकंप वेनेजुएला या दक्षिणी अमेरिका में एक सदी के बाद आया है। इस कारण से वेनेजुएला का हवाई अड्डा भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया जिसके कारण फिलहाल विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। भूकंप इतना प्रभावशाली और तीव्र था कि इसका असर पड़ोसी देशों में भी महसूस किया गया और ब्राजील के आमेजन क्षेत्र में एहतियातन कई इमारतों को खाली करवा लिया गया है।
गुरूवार को जब यह भूकंप आया तो प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले इमारतें जोर-जोर से हिलने लगी और लोग घबराकर घरों से बाहर निकलकर आ गए। चारों ओर चीख-पुकार मच गई और कुछ मिनटों तक सड़कों पर अफरा-तफरी का आलम बना रहा। अनेक स्थानों पर बिजली कट गई और मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया, जिससे सूचना लेने और देने में काफी दिक्कत हुई। बचावदलों, मेडिकल सहायता को बुलाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
वीडियो देखें
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार वेनेजुएला में कल आए पहले भूकंप की तीव्रता 7.2 थी और इस भूकंप का केन्द्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन के पश्चिम में जमीन के नीचे 22 किलोमीटर की गहराई में था। यह स्थान वेनेजुएला की राजधानी काराकास से करीब 170 किलोमीटर दूर स्थित है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के हवाले से दूसरा भूकंप ठीक एक मिनट के बाद आया और इस भूकंप की तीव्रता 7.5 थी और इस दूसरे भूकंप का केन्द्र कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था।
वीडियो देखें
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्र्गेज ने कहा कि इस भूकंप में 164 लोगों की मौत हो गई और लगबग 1000 लोग घायल हैं। देश के नाम संदेश में रोड्रगेज ने कहा कि देश में आपातकाल लागू हो गया है और कई जगह मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। काराकास के उत्तरी क्षेत्र गुएरा में इस भूकंप का सर्वाधिक प्रभाव पड़ा है और इस क्षेत्र को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। काराकास का सिमोन बोलिवर हवाई अड्डा बंद कर दिया गया है तथा मेट्रो और गैस की सेवाएं अभी तत्काल प्रभाव से रोक दी गई हैं। स्कूलों को कुछ दिनों को लिए बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों का उपयोग राहत शिविरों और सहायता केन्द्रों के रूप में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जमीन खरीद भ्रष्टाचार में बुरी तरह फंसे
अयोध्या में राम मंदिर में दान-चढ़ावा चोरी









