July 30, 2026
#Breaking News #National #Opinion #Politics

वियतनाम में नाव पलटने का दर्दनाक हादसा

इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

वियतनाम सरकार ने अपने सरकारी पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इन्टरनेशनल’ में विस्तार से बताया  कि एक स्पीडबोट, जिसमें चालकदल के चार सदस्य और बत्तीस भारतीय पर्यटक दल मौजूद थे, सभी सवार लोगों को लेकर ‘होन मे रूट’ से ‘एन थोई पोर्ट’ की ओर जा रही थी। यह स्पीडबोट ‘होन मे रूट‘ से चार सौ मीटर दूर जाकर पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।

वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को हुए एक नाव पलटने के हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई है। ये सभी एक भारतीय पर्यटक एक देशी मोबाइल कंपनी लावा के कर्मचारी थे, जिसे लावा कंपनी ने घूमने के लिए विएतनाम भेजा था।

विएतनाम के राजधानी हनोई में भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि मरने वालों में तमिलनाडु के दस लोग, आंध्र प्रदेश के तीन लोग और दो केरल के रहनेवाले थे। दूतावास ने बताया कि भारतीय मिशन ने उस इलाके में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और भारत के प्रधानमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं हैं।

दूसरी ओर वियतनाम सरकार ने अपने सरकारी पोर्टल ‘वीएन एक्सप्रेस इन्टरनेशनल’ में विस्तार से बताया  कि एक स्पीडबोट, जिसमें चालकदल के चार सदस्य और बत्तीस भारतीय पर्यटक दल मौजूद थे, सभी सवार लोगों को लेकर ‘होन मे रूट’ से ‘एन थोई पोर्ट’ की ओर जा रही थी। यह स्पीडबोट ‘होन मे रूट‘ से चार सौ मीटर दूर जाकर पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए।

इसी समाचार पोर्टल के मुताबिक इस घटना में पंद्रह लोगों की मौत हो गई और ये सभी लोग भारतीय थे। बाकी बचे घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वियतनाम का सबसे बड़ा फू क्वोक द्वीप देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारत का वाणिज्य दूतावास मिलकर सभी प्रकार की मदद मुहैया करा रहा है।

भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि हमें अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमें मृत भारतीयों की सूची बतानी पड़ रही है, जिनकी फू क्वीक द्वीप के पास दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

इस प्रकार की पर्यटकों से संबंधित दुर्घटना का इस साल यह पहला बड़ा मामला एक मार्मिक हादसा सामने आया है, जिसमें एक ही कंपनी मोबाइल बनाने वाली लावा कंपनी में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

बांकीपुर, पटना उपचुनाव – चतुष्कोणीय मुकाबले में भाजपा का प्रहसन

नीतीश कुमार – एक राजनेता का राजनीतिक व मानसिक अंतर्द्वंद्व

नोटबंदी – संगठित लूट और कानूनसम्मत डकैती की पटकथा

नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी के रिश्तों की उलटबांसी

राम तेरे कितने नाम – चोर तेरे कितने काम