बांकीपुर, पटना उपचुनाव – चतुष्कोणीय मुकाबले में भाजपा का प्रहसन
उल्लेखनीय है कि बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वहां से पांच बार के विधायक नितिन नवीन के विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। इस विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। मतगणना 3 अगस्त को होगी।
वीडियो देखें
बिहार के पटना शहर के मध्य स्थित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर चुके भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी द्वारा शुक्रवार को अपना नामांकन वापस लेने की घटना को बिहार ही नहीं केन्द्रीय स्तर पर बहुत ही आश्चर्य और कौतूहल के साथ देखा जा रहा है। जैसे लग रहा है कोई प्रहसन हो रहा हो।
वीडियो देखें
भाजपा के घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार बंटी द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद भारतीय जनता पार्टी एवं उसके केंद्रीय नेतृत्व ने नीरज कुमार सिन्हा को नया आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।
इस संबंध में, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा भाजपा मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को सूचना जारी कर नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।
वीडियो देखें
उल्लेखनीय है कि अभिषेक कुमार बंटी ने अपने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले लिया था। उसके बाद मजबूरन भाजपा को अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा है और नीरज कुमार सिन्हा को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला करना पड़ा है।
उल्लेखनीय है कि बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वहां से पांच बार के विधायक नितिन नवीन के विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भी हुई है इस विधानसभा सीट के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा। 3 अगस्त को मतगणना की जाएगी। इस उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।
वीडियो देखें
भाजपा के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पहली बार 2006 के उपचुनाव में जीत हासिल की थी और इसके बाद 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार इस सीट से जीत दर्ज की। बाद में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने और राज्यसभा सांसद बनने के कारण उन्होंने विधायक पद छोड़ दिया, जिसके कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।
बांकीपुर उपचुनाव में एक साथ और भी खेल हो रहे हैं। राजद ने कांग्रेस की पूर्व नेत्री रेखा गुप्ता को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। रेखा गुप्ता पहले कांग्रेस की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ चुकी हैं और इस क्षेत्र की जनता से बावस्ता रही हैं। राजद ने कांग्रेस को यह सीट ने देकर और टिकट उसके पुराने प्रत्याशी को देकर एक प्रकार से कांग्रेस और राहुल गांधी को चिढ़ाने वाला काम किया है।
वीडियो देखें
सबसे रोचक बात यह हुई है कि जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने भी यहां से अपना पर्चा दाखिल कर इस उपचुनाव के मुकाबले को एक रोचक मोड़ पर खड़ा कर दिया है।
पीके ने बांकीपुर क्षेत्र में कांग्रेस के प्रति पहले रहे जनसमर्थन को देखते हुए कांग्रेस से समर्थन और मदद मांगी है। पीके की यह चाल शायद कांग्रेस को मुफीद बैठे। राजद नेतृत्व द्वारा पूर्व कांग्रेसी रेखा गुप्ता को तोड़ लेने की तोड़ के रूप में और राजद के इस चाल को मात देने के लिए इस उपचुनाव में पीके को अपना समर्थन देने से कोई गुरेज नहीं होना चाहिए।
वीडियो देखें
11 जुलाई को ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार के पटना में एक बड़े छात्र सम्मेलन को संबोधित करने वाले हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा के गिरते स्तर जैसे युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरना है।
देश भर में छात्रों की गूंज आन्दोलन चला रहे कांग्रेस को भाजपा सरकार गांधी मैदान में 11 जुलाई का कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दे रही है। बीच में बांकीपुर विधानसभा चुनाव जो फंस गया है। भाजपा को डर है कि इससे कांग्रेस को लीड मिल सकता है।
वीडियो देखें
जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) ने सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी को उम्मीदवार बनाया है। महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक रहीं वीणा मानवी लंबे समय से महिला सशक्तीकरण और उत्पीड़न के खिलाफ अभियान चलाती रही हैं। महिलाओं के वोट को देखते हुए यह मुकाबला चतुष्कोणीय मुकाबले में बदल गया है।
यह भी पढ़ें
नोटबंदी – संगठित लूट और कानूनसम्मत डकैती की पटकथा
नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी के रिश्तों की उलटबांसी
राम तेरे कितने नाम – चोर तेरे कितने काम









