प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न
200 से अधिक प्रतिभावान छात्रों एवं नवचयनित अधिकारियों का हुआ सम्मान
सत्यम प्रजापति

आजमगढ़ में अखिल भारतीय प्रजापति (कुंभकार) महासभा फोरम के तत्वावधान में नेहरू सभागार में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों तथा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से अधिकारी, शिक्षाविद् एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वीडियो देखें
मुख्य वक्ता प्रोफेसर रामकोमल प्रजापति ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनका सम्मान करना वास्तव में समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है। विशिष्ट अतिथि सत्यपाल प्रजापति ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से जीवन के हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी पूरी ऊर्जा और लगन के साथ अध्ययन करना चाहिए। मुख्य अतिथि श्री कमलापति प्रजापति, अपर जिला जज ने छात्रों एवं नवचयनित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी है। व्यक्ति जिस भी दायित्व का निर्वहन करे, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करना चाहिए। तभी एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सी.एल. प्रजापति, पूर्व उपायुक्त, परिवहन विभाग ने कहा कि भविष्य में इस प्रतिभा सम्मान समारोह का और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे को शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या आती है तो संगठन को उसकी हर संभव सहायता करनी चाहिए। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि समाज में इस प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रमों की निरंतर आवश्यकता है और ऐसे आयोजन नियमित रूप से होते रहने चाहिए।
वीडियो देखें
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव डॉ. सुरजीत प्रजापति, राष्ट्रीय महासचिव श्री लालचन्द प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष अनिल प्रजापति, प्रदेश महामंत्री अंबिका प्रजापति तथा जिलाध्यक्ष रामअवध प्रजापति ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन मंगेश प्रजापति ने किया। इस अवसर पर प्रजापति चेतना पत्रिका के संपादक सत्यम प्रजापति, जयराम प्रजापति, चन्द्रबली प्रजापति, राजू प्रजापति, इन्द्रासन प्रजापति, हरेन्द्र प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति, खोभारीराम प्रजापति, युमना प्रजापति, अशोक प्रजापति सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
The Great Calibration: A Mid-Year Reckoning for 2026
श्रीराम मंदिर चंदा-चढ़ावा चोरी – सुप्रीम कोर्ट का त्वरित सुनवाई से इन्कार
द टेलीग्राफ के पूर्व संपादक आर राजगोपाल का नाम पहले मतदाता सूची से काटा









