July 30, 2026
#Breaking News #International #Opinion #Politics

होर्मुज जलमार्ग पर फिर छिड़ी ईरान-अमेरिका में जंग

ईरान के सुरक्षा बल आईआरजीसी ने बताया कि होर्मुज जलमार्ग अगली सूचना तक बंद रहेगा। उनका यह भी कहना था यदि अमेरिका बाज नहीं आया और ईरान पर फिर से हमले किए गए, तो वह खाड़ी क्षेत्र में दुश्मन के अतिरिक्त ठिकानों को भी निशाना बनाने पर विचार कर सकता है।

होर्मुज जलमार्ग एक बार फिर से अवरूद्ध हो गया है। देश-दुनिया पर फिर से तेल-गैस का संकट मंडरा रहा है। होर्मुज जलमार्ग को लेकर अमेरिका ने ईरान के 100 से अधिक ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिका ने ईरान द्वारा किए गए एक मालवाहक जहाज पर हमले के जवाब में रविवार सुबह ईरान पर सिलसिलेवार हमला किया है।

इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बहरीन कतर कुवैत ओमान और संयुक्त अरब अमीरात के अमेरिकी ठिकानों पर निशाना बनाकर हमले किए हमने एक वक्तव्य में कहा है उसने एक अनाधिकृत प्रवेश करने वाले एक जहाज पर चेतावनी के तौर पर गोली चलाने के बाद होर्मुज जलमार्ग को बंद कर दिया है। ईरान ने एक अन्य जहाज को भी निष्क्रिय कर दिया है।

ईरान के सुरक्षा बल आईआरजीसी ने बताया कि होर्मुज जलमार्ग अगली सूचना तक बंद रहेगा। उनका यह भी कहना था यदि अमेरिका बाज नहीं आया और ईरान पर फिर से हमले किए गए, तो वह खाड़ी क्षेत्र में दुश्मन के अतिरिक्त ठिकानों को भी निशाना बनाने पर विचार कर सकता है।

दूसरी और अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि होर्मुज जलमार्ग खुला हुआ है और मालवाहक जहाज उस मार्ग से गुजर भी रहे हैं। अमेरिकी सैन्य विभाग सेंटकॉम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा – ईरान का उस जलमार्ग पर नियंत्रण नहीं है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है।

ओमान तट के पास गुजर रहे एक मालवाहक जहाज जीएफएस गैलेक्सी पर हमले के बाद पोत पर सवार 11 भारतीयों में से 10 को बचा लिया गया है। हालांकि एक भारतीय नागरिक के लापता होने की खबर है।

भारत ने रविवार को हुए इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में ईरान द्वारा असैन्य मालवाहक पोतों, जिनमें भारतीय असैनिक नौवाहनकर्मी सवार थे, को और अमेरिका द्वारा भारत द्वारा विकसित चाबहार बुनियादी ढ़ांचे को निशाना बनाए जाने की निंदा की है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहां ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति नजर रख रहा है खोज एवं विचार बचाओ अभियान जारी रख रहा है इस अभियान में ओमानी अधिकारियों के साथ मिलकर सक्रिय रूप से समन्वय किया जा रहा है।

यहां पर यह उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने जानबूझकर भारत द्वारा ईरान में बनाए गए चाबहार समुद्री पोर्ट पर शनिवार और रविवार को लगातार जोरदार हमले किए हैं। यह जानबूझकर चीन-ईरान और भारत से संबंधित तेल-गैस बुनियादी ढ़ांचे के ऊपर किया गया हमला है।

भारत की जनता, इन 12 सालों का हिसाब दो…

नोटबंदी – संगठित लूट और कानूनसम्मत डकैती की पटकथा

बांकीपुर, पटना उपचुनाव – चतुष्कोणीय मुकाबले में भाजपा का प्रहसन

नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी के रिश्तों की उलटबांसी

राम तेरे कितने नाम – चोर तेरे कितने काम

जो लुटा, वह राम नहीं रकम है!‎