June 19, 2026
#TPI Studio

कोटा में राहुल की ‘छात्रों की गूंज’ अब देशभर में गूंजेगा

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि देश में केवल पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपके परिवारों की जेब से उतना पैसा छीन लिया जाता है, जितना भारत के पांच मंत्रालयों का बजट है। नीट, जेईई, सीयूएटी, क्लैट सहित 5 परीक्षाओं की तैयारी पर परिवारों की जेब से करीब करीब 5 लाख करोड़ चले जाते हैं।

कल राहुल गांधी ने जेन जी और छात्र-छात्राओं के बीच में जाकर कोटा में ‘छात्रों की गूंज नामक छात्र संवाद कार्यक्रम का आगाज किया और देश में नए युवा एवं छात्र आन्दोलन की शान्तिपूर्ण शुरूआत कर दी। कांग्रेस नेता और युवाओं की समस्याओं के लिए संघर्षरत लेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कल 17 जून बुधवार को कोटा के श्रीराम रंगमंच दशहरा मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हजारों छात्र-छात्राओं से वन-टू-वन चर्चा की। उन्होंने इस कार्यक्रम में कहा कि हिंदुस्तान का एजुकेशन सिस्टम अपने बच्चों को बहुत तनाव में रखता है। यह उन्हें जबरदस्त स्ट्रेस बेवजह तनाव देता है। आगे उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि हम सब मिलकर इसके खिलाफ लड़ाई लड़ें, ताकि आगे से किसी भी बच्चे को ऐसा एक फोटो दिखाते हुए(आत्महत्या जैसा) आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।

इस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि देश में केवल पांच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आपके परिवारों की जेब से उतना पैसा छीन लिया जाता है, जितना भारत के पांच मंत्रालयों का बजट है। नीट, जेईई, सीयूएटी, क्लैट सहित 5 परीक्षाओं की तैयारी पर परिवारों की जेब से करीब करीब 5 लाख करोड़ चले जाते हैं।

आज कांग्रेस की वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दावा किया कि हर वर्ष नीट की परीक्षा देने वाले 22 लाख से अधिक छात्र-छात्रा और उनके परिवारों से परीक्षा सिस्टम के जरिए ₹1.32 लाख करोड़ खींच लिए जाते हैं। ये रकम देश के पूरे भारत सरकार के शिक्षा बजट ₹1.40 लाख करोड़ के लगभग बराबर है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बुधवार रात एक्स पोस्ट में ये भी लिखा- मैं एक बात और जोड़ना चाहती हूं कि भारत सरकार ने अपने पसंदीदा कारोबारियों के जो लोन माफ किए, वे 16 लाख करोड़ रुपए के बराबर हैं।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की यह टिप्पणी राहुल गांधी के कोटा दौरे के बाद आई।

इस बीच राहुल गांधी के कार्यक्रम को सेबोटाज करने की भरपूर कोशिश की गई औऱ छात्रों को इस कार्यक्रम से दूर रहने के लिए काफी प्रयास किए गए। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा सरकार द्वारा इस प्रकार के घृणित कर्तव्य से जेन-जी, छात्रों और युवाओं का यह आन्दोलन रूकने वाला नहीं है।    

हालांकि राहुल गांधी का कोटा आने का कार्यक्रम जनशताब्दी ट्रेन से जाने का था और रास्ते भर ग्यारह स्टेशनों पर छात्रों-युवाओं से मिलते हुए जाने का था। लेकिन सरकार द्वारा इसमें बाधा डालने की खबर मिलते ही राहुल ने चार्टर्ड प्लेन से कोटा का रास्ता पकड़ा और भाजपा के प्लान पर पानी फेर दिया। इस कार्यक्रम की सफल समाप्ति के बाद राहुल गांधी कोटा से नई दिल्ली ट्रेन से वापस लौटे।


राहुल गांधी का छात्रों से सीधा संवाद आन्दोलन कोटा से शुरू

बाज़ार की अराजकता: अरबपति ऊँचाइयों से डिजिटल ब्लैकआउट तक