June 17, 2026
#TPI Studio

राहुल गांधी का छात्रों से सीधा संवाद आन्दोलन कोटा से शुरू

इसी कड़ी में आज राहुल गांधी कोटा में छात्रों और युवाओं के साथ बहुत बड़े आयोजन में सीधा संवाद स्थापित करने जा रहे हैं और परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपरलीक और युवाओं की बेरोजगारी के विषय को फिर से जोर-शोर से उठाने जा रहे हैं।

नीट पेपरलीक को आज फिर एक बार राष्ट्रीय बहस के केन्द्र में ले आए हैं राहुल गांधी। पिछले महीने से जबसे नीट पेपरलीक हुआ है देश के अलग-अलग हिस्से में कई परीक्षार्थियों, जिसमे लड़क् और लड़कियां शामिल है, ने अपनी जान दे दी है, तबसे कांग्रेस की युवा टोली और छात्र इकाई एनएसयूआई ने छात्र-संग्राम छेड़ रखा है। सबसे ताजा आज खबर आई कि कारगिल वार में हिस्सा लिए एक भारतीय सैनिक की पुत्री ने नीट परीक्षा पेपरलीक के कारण अपनी जान दे दी।

इसी कड़ी में आज राहुल गांधी कोटा में छात्रों और युवाओं के साथ बहुत बड़े आयोजन में सीधा संवाद स्थापित करने जा रहे हैं और परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपरलीक और युवाओं की बेरोजगारी के विषय को फिर से जोर-शोर से उठाने जा रहे हैं।

कोटा में आयोजित इस बृहत् युवा सीधा संवाद कांग्रेस द्वारा पहला कार्यक्रम होगा। इसके बाद पूर देश के कई शहरो में युवा संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से देश के युवाओं की समस्याओं को जोर-शोर से उठाकर केन्द्र सरकार पर जोरदार प्रहार करेंगे राहुल गांधी।

कोटा के दशहरा मैदान के श्रीराम रंगमंच में इस कार्यक्रम का आज शाम साढ़े पांच बजे से आगाज होने से पहले ही कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाजियों का बाजार तेज हो गया है और एक दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं।

उससे पहले आज सुबह नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी ट्रेन से राहुल गांधी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक पूरी बॉगी बुक करवाकर निकले हैं। कोटा पहुंचने से पहले रास्ते में ग्यारह स्टेशनों पर छात्रों और युवाओं के साथ मिलते हुए आगे बढ़ेंगे और युवाओं का रेला के उनके साथ कोटा तक जाने की सूचना मिली है।

कोटा के लिए निकलने से पहले राहुल गांधी ने केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमले किए और कहा – सरकार लाखों युवा-छात्रों का भविष्य और उनकी आकांक्षाओं को पेपरलीक, परीक्षा कुप्रबंधन, फीसवृद्धि, निजीकरण और घोटाले करके चौपट कर रही है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स डॉट कॉम पर लिखा – मेरे युवा और जेन जी दोस्तों मुझे एक चीज साफ-साफ नजर आती है और वही बात मैं आपके दिल में अच्छी तरह से बिठा देना चाहता हूँ कि प्रत्येक युवा का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी है। इस प्रकार जिम्मेवारी और प्रतिबद्धता दोनों ही सरकार के हाथ-साथ में हैं। लगातार पेपरलीक, परीक्षा कुप्रबंधन, फीस में बढ़ोत्तरी, निजीकरण और घोटाले, ये इस सरकार के ऐसे हथियार हैं जिसके माध्यम से वह करोड़ों युवाओं के सपनों को रौंद रही है।

कांग्रेस के विभिन्न घटक भी इस प्रकार के युवा संवाद कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गई लगती हैं। कोटा में महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने इस संबंध में कल बैठक आयोजित की।  

दूसरी ओर, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के शहर और लोकसभा सीट वाले जगह से युवा आक्रोश को आवाज देने की राहुल गांधी की इस बृहत् योजना के उद्घोषणा होने के दिन से ही भाजपा की ओर से विघ्न बाधा देने की भरपूर कोशिश हो रही है। जितने भी कोचिंग संस्थान हैं और छात्रों के हॉस्टल हैं, उन्हें विभिन्न स्रोतों से धमकाया जा रहा है कि छात्र राहुल गांधी के युवा संवाद कार्यक्रम में हिस्सा न लें। लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं हैं। खासकर कल से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एलेन के हरे रंग का टीशर्ट पहले एक छात्र को भाषण देते हुए दिखाया जा रहा है।

ईरान-अमेरिका भिड़ंत का अंत